रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
नववर्ष हर कोई अपने अपने हिसाब से मनाता है। अधिकतर लोग तीर्थ स्थल या किसी मंदिर में जाकर देवी-देवता के दर्शन से अपने नववर्ष की शुरुआत करते हैं। ऐसे ही प्रेमनगर की एक संस्था मधुराठी सांई भंडारा ने अपना नव वर्ष जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर मनाया। मधु राठी सांई भंडारा के अध्यक्ष मधु कुमार राठी ने बताया कि यह संस्था पिछले वर्ष से विलेपार्ले-पश्चिम स्थित प्रेमनगर के सांई मंदिर में प्रति सप्ताह सांई भंडारे का आयोजन करती हैं, जहां भारी संख्या में लोग सांई प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस वर्ष संस्था की ओर से ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल का वितरण का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद रावल, अशोक जैन, हरीश श्राफ, राजकुमार अग्रवाल, अखिलेश पांडेय, महेंद्र बहल, मंगला शिंदे, विजय संघवी, दीपा शर्मा, रजतटंडन, मीनाक्षी कोठारी, बल्लभ जबेरी, रेखाशाह, महेंद्र कुंभट, हरेश शाह, नीमा भंडारी, मधुभारती, ममता शाह, राजेश मेहता तथा वर्मा परिवार ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
