मुख्यपृष्ठसमाचारराजपाल यादव की गिरफ्तारी...तिहाड़ जेल में समर्पण

राजपाल यादव की गिरफ्तारी…तिहाड़ जेल में समर्पण

हिमांशु राज

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बड़ी सजा सुनाई है। कोर्ट ने उनकी समर्पण की समयसीमा बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने गुरुवार शाम तिहाड़ जेल प्राधिकरण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह मामला एम/एस मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दर्ज शिकायत पर आधारित है, जिसमें राजपाल और उनकी पत्नी ने कई चेक जारी किए थे जो बाउंस हो गए। 2018 में दिल्ली की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था और छह माह की कैद की सजा सुनाई थी। कुल सात मामलों में 1.35 करोड़ रुपये प्रति केस की राशि जमा करने का आदेश था। 2 फरवरी को हाईकोर्ट ने राजपाल को 4 फरवरी शाम 4 बजे तक जेल में समर्पण करने का निर्देश दिया था। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने उनके वकील के 50 लाख रुपये जमा कराने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि बार-बार कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन अस्वीकार्य है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी होने के कारण कोई विशेष छूट नहीं मिलेगी। राजपाल के वकील ने दया याचिका देकर एक सप्ताह और समय मांगा, लेकिन जस्टिस शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल समर्पण का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अभिनेता का आचरण निंदनीय है और कानून के प्रति सम्मान की कमी दर्शाता है। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने समर्पण की पुष्टि करते हुए सामान्य प्रक्रिया शुरू कर दी।यह घटना मनोरंजन जगत में कानूनी जवाबदेही की याद दिलाती है। लंबे समय से लंबित यह केस अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।

अन्य समाचार

खाट!