मुख्यपृष्ठनए समाचारअखिलेश बोले-फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, बीजेपी पर लगाया बेईमानी का...

अखिलेश बोले-फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, बीजेपी पर लगाया बेईमानी का आरोप!

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ

राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर के तहत भरवाए जा रहे फार्म-7 पर गड़बड़ी को लेकर जम कर आरोप लगाये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से मांग की है कि चुनाव आयोग फार्म-7 भरवाना बंद कर दे। अखिलेश ने अपने साथ खड़े व्यक्ति की ओर इशारा करते हुये मीडिया से कहा कि जो हमारे साथ खड़े हैं ये वही नंदलाल हैं। जिनके भारतीय जनता पार्टी ने फॉर्म-7 पर दस्तखत कराए थे। एक लाख रुपये हम लोग इनकी बहादुरी के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए दे रहे हैं। ये अपने घर पर मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग इनके मंदिर को बनाने में भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर काली करतूत, हर बेईमानी पकड़ी जा रही है। आप सिस्टम को खत्म कर रहे हैं। इसका मतलब आप लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

इससे पहले सपा ने भदोही में जिलाधिकारी कार्यालय पर फार्म 7 के भरने में धांधली का आरोप लगा कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया किया था। बदायूं में सपा नेता शिवपाल यादव के सांसद पुत्र आदित्य यादव ने जिला अधिकारी जो कि जिला निर्वाचन अधिकारी भी होते हैं को पत्र लिख कर फार्म 7 के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने चेतावनी दिया था कि एसआईआर फॉर्म में गड़बड़ी हुई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। सोमवार से चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र में समाजवादी पार्टी एसआईआर की गड़बड़ी को लेकर हंगामा कर सकती है।

अन्य समाचार