सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
जनपद की कादीपुर तहसील स्थित बहाउद्दीनपुर गांव निवासी प्रशांत पांडे, पुत्र विजय शंकर पांडे ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनका चयन सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) के पद पर हुआ है।
बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे प्रशांत पांडे, जौनपुर जनपद की बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित खजूरन गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान प्रमोद शुक्ला के दामाद हैं। प्रशांत पांडे के चयन पर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, दिवाकर सिंह, अखिलेश तिवारी, राजन सिंह, मनोज तिवारी, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, आजाद गुप्ता समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। मैंने केवल मात्राएँ, व्याकरण, विराम चिह्न और वाक्य-गठन ठीक किया है, समाचार की मूल शैली और तथ्य यथावत रखे हैं।
