मुख्यपृष्ठनए समाचारवॉर २.० शुरू...ईरान ने होर्मुज पर दागे आत्मघाती ड्रोन्स!.. अमेरिका ने भी...

वॉर २.० शुरू…ईरान ने होर्मुज पर दागे आत्मघाती ड्रोन्स!.. अमेरिका ने भी तेहरान की रडार साइट्स पर बोला हमला

एजेंसी / नई दिल्ली

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच अब यहां नए सिरे से लड़ाई छिड़ती नजर आ रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी सैनिकों के ऊपर कई ड्रोन्स दागे। जिसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इन सभी ड्रोन्स को नष्ट कर दिया। हालांकि, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर ने दावा है कि होर्मुज में अमेरिकी नौसेनिकों की तैनाती में कुछ हरकत देखने को मिली थी, जिसके बाद ईरान ने चेतावनी के तौर पर यहां सिर्फ गोलियां चलार्इं।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता ठंडे बस्ते में है। इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने हैं। ताजा संघर्ष को लेकर दोनों देशों की तरफ से अपने-अपने दावे हो रहे हैं। ईरान की अर्धसरकारी मेहर न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि ईरान ने होर्मुज के पास `चेतावनी’ के तौर पर कई गोलियां चलार्इं। ईरान की तरफ से आगे कहा गया कि ईरानी गोलीबारी का टारगेट समुद्र में, लारक द्वीप से थोड़ी दूर था, जोकि रणनीतिक ईरानी बंदरगाह शहर `बंदर अब्बास’ के तट से दूर एक छोटा सा द्वीप है। दूसरी तरफ एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर कई ड्रोन दागे हैं, जिनको तबाह किया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा, `अमेरिकी सेना ने आज ईरान के चार हमलावर ड्रोन को मार गिराने के बाद ईरान में `तटीय निगरानी रडार स्थलों’ पर हमला किया।’

अन्य समाचार