-सभागृह मालिकों को धमकी दे रही बीजेपी
-अभिजीत दीपके ने लगाए भाजपा पर गुंडागर्दी के आरोप
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रस्तावित वॉलंटियर्स बैठक रद्द होने के बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर तानाशाही और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि बैठक के लिए हॉल मुहैया कराने वाले मालिकों को खुलेआम धमकियां दी गर्इं और कहा गया कि `अगर सीजेपी की मीटिंग होने दी, तो उल्टा लटका देंगे।’ बकौल अभिजीत दीपके, दिल्ली के नारायणा इलाके में वॉलंटियर्स मीट के लिए विधिवत भुगतान करके हॉल बुक किया गया था। हालांकि, लगभग १० से अधिक जगहों पर प्रयास करने के बावजूद आयोजकों को बार-बार यह कहकर मना किया गया कि उन पर `ऊपर से भारी दबाव’ है।
दिल्ली में `कॉकरोच’ को मीटिंग के लिए नहीं मिली जगह
दिल्ली में ‘कॉकरोच’ को बैठक के लिए जगह नहीं मिलने का मामला अब सियासी तंज का मुद्दा बन गया है। संगठन ने बैठक आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन जगह नहीं मिली। इसके बाद आयोजकों ने प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठाते हुए तीखे आरोप लगाए हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रस्तावित वॉलंटियर्स बैठक रद्द होने के बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर तानाशाही और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके ने मीडिया के सामने हॉल की बुकिंग रसीद दिखाते हुए कहा कि बैठक की सुबह ही हॉल मालिकों को फोन पर डराया-धमकाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह एक इंडोर मीटिंग थी, तो इसके लिए पुलिस की अनुमति के नाम पर हॉल मालिकों को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है? अभिजीत दीपके ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा देश के युवाओं और छात्रों के बढ़ते आक्रोश से पूरी तरह घबरा चुकी है। उन्होंने कहा, `अगर सत्तारूढ़ दल को लगता है कि ऐसी घटिया हरकतों से हमारा आंदोलन थम जाएगा, तो यह उनकी सबसे बड़ी भूल है।’
