मुख्यपृष्ठनए समाचारआज ‘मार्मिक’ का ६६वां स्थापना दिवस

आज ‘मार्मिक’ का ६६वां स्थापना दिवस

सामना संवाददाता / मुंबई

‘खींचो न कमान को, न तलवार निकालो,
जब तोप मुकाबिल हो, तो अखबार निकालो…
इन पंक्तियों को सार्थक करते हुए धारदार शब्दों और व्यंग्यचित्रों के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता के मन में अस्मिता की चिंगारी प्रज्वलित करने वाले साप्ताहिक ‘मार्मिक’ का आज ६६वां स्थापना दिवस है। मराठी लोगों के साथ होने वाले अन्याय को आवाज देने के लिए हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख श्री बालासाहेब ठाकरे ने ‘मार्मिक’ की स्थापना की थी। १३ अगस्त १९६० को ‘मार्मिक’ का पहला अंक प्रकाशित हुआ था। ‘मार्मिक’ ने केवल महाराष्ट्र के लोगों को जागरूक ही नहीं किया, बल्कि उन्हें एकजुट भी किया। इसी से आगे चलकर ‘शिवसेना’ के रूप में लोगों का एक शक्तिशाली संगठन खड़ा हुआ। शिवसेना ने मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में लोगों की आवाज को बुलंद किया। एक अर्थ में ‘मार्मिक’ महाराष्ट्र के लोगों के संघर्ष का प्रतीक है।

अन्य समाचार