मुख्यपृष्ठनए समाचारसंकट में महाराष्ट्र के बेरोजगार युवा...मुख्यमंत्री गा रहे थे ‘गुलाबी आंखें'!

संकट में महाराष्ट्र के बेरोजगार युवा…मुख्यमंत्री गा रहे थे ‘गुलाबी आंखें’!

रामदिनेश यादव / मुंबई

महाराष्ट्र एक तरफ गंभीर संकटों से जूझ रहा है। राज्य में पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, शिक्षा महंगी होती जा रही है। ऐसे समय में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्मी गीत गाते नजर आए। नागपुर क्रीड़ा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने मंच से प्रसिद्ध गीत ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, शराबी ये दिल हो गया…’ की पंक्तियां गाकर उपस्थित लोगों की तालियां बटोरीं।
इस मौके पर उनका साथ केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने भी ‘जिंदगी वैâसी है पहेली’ गीत प्रस्तुत किया। केंद्र और राज्य में सत्ताधारी भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोरंजन में मस्त नजर आए। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि जब राज्य का किसान मुआवजे और कर्जमाफी की राह देख रहा है, युवा नौकरी और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, तब सरकार के मुखिया मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि बेरोजगार युवाओं को भर्ती घोटालों और पेपर लीक की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का मंच पर फिल्मी गीत गाना जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनहीनता का प्रतीक माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अलग विषय हैं, लेकिन जब राज्य अनेक गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा हो, तब सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

अन्य समाचार