मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतितुंगारेश्वर में उमड़ी दर्शनार्थियों की अपार भीड़

तुंगारेश्वर में उमड़ी दर्शनार्थियों की अपार भीड़

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई 

श्रावण मास भगवान शिव का पवित्र महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए देश के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ देखी जा रही है। कोई वहां कांवड़ लेकर आता है तो कोई अपनी श्रद्धा लेकर । इसी तरह का नजारा महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका स्थित तुंगारेश्वर में देखने को मिला । समुद्र तट से 2177 फिट ऊंची पहाड़ियों पर स्थापित परशुराम कालीन शिव मंदिर तुंगारेश्वर जहां भगवान परशुराम ने तुंगा नामक दैत्य का वध किया था। सोमवार को इस मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या लाख तक पहुंच गई ।।मंदिर के ट्रस्टी रमेश घोरकाना बताते हैं कि भक्त भोलेबाबा के दर्शन के लिए रविवार की रात से ही कतार लगा कर खड़े हो गए थे। रास्ते का अंधेरा भी श्रद्धालुओं का रास्ता नहीं रोक पाया।लोग अपने मोबाइल की टार्च जलाकर यहां तक पहुंचे थे। क्या रास्ते में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है? के जवाब में रमेश घोरकाना कहते हैं कि सरकार ने इसके लिए 40 लाख रुपए का फंड भी आबंटित किया है। 102 बिजली के खंभे का सर्वेक्षण भी हो गया है। लेकिन वन विभाग के अड़ियल रवैए तथा सरकार की अनदेखी से शिव भक्तों को अंधेरें से गुजरना पड़ता है। तुंगारेश्वर मंदिर के अन्य ट्रस्टी कमलाकर पाटिल तथा शनिवार भिमरा बताते हैं कि परशुराम कालीन इस मंदिर की देखभाल शिलाहार राजाओं के वंशज किया करते थे। उन्होंने मंदिर के लिए 1170 बीघा जमीन दान किया था। अंतराल के बाद अब मंदिर ट्रस्ट के पास मात्र 30 एकड़ जमीन बची है ।वह भी तुंगारेश्वर में 25 एकड़ तथा शेषनाग पर 5 एकड़। शिव भक्त विद्याधर भोईर कहते हैं कि जब से सरकार ने शिवभक्तों को आने जाने के लिए यहां सड़क बना दिया है तभी से यहां वाहन से आने जाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ गई है।अब ट्रस्ट के पास पार्किंग की समस्या खड़ी हो गई है। मंदिर प्रबंधन ने सरकार तथा बन विभाग से अनुरोध कर कहा है कि उन्हें अपनी जमीन पर शिव भक्तों की सुविधा के लिए शौचालय बनाने तथा पार्किग बनाने कीअनुमति प्रदान करे।।

अन्य समाचार