मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे की अपील...मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग और बैनर न लगाएं!.. समाजोपयोगी...

आदित्य ठाकरे की अपील…मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग और बैनर न लगाएं!.. समाजोपयोगी और पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रम करें

सामना संवाददाता / मुंबई

मेरे जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं वाले होर्डिंग और बैनर न लगाए जाएं। ऐसी अपील शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से की है।
आदित्य ठाकरे का जन्मदिन शनिवार, १३ जून को है। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आप होर्डिंग और बैनर लगाने से बचें। उन पर होने वाले खर्च को बचाकर यदि समाजोपयोगी और पर्यावरण-अनुकूल कार्यक्रम आयोजित करें तो मुझे ज्यादा खुशी होगी। आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि जन्मदिन के अवसर पर दिखावे पर खर्च करने के बजाय समाज और पर्यावरण के हित में कार्य करना अधिक महत्वपूर्ण है।

अन्य समाचार