मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिशिक्षाविद् ओ.पी. सिंह के सुपुत्र अभिषेक सिंह के सीए की फाइनल परीक्षा...

शिक्षाविद् ओ.पी. सिंह के सुपुत्र अभिषेक सिंह के सीए की फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर शिक्षा जगत में खुशी की लहर

सामना संवाददाता / मुंबई

जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गाँव गोठांव के मूल निवासी, भांडुप के लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्कूलों के शिक्षकों की यूनियन शिक्षक सभा के लोकप्रिय शिक्षक नेता ओमप्रताप सिंह (ओ.पी. सिंह) एवं श्रीमती ऊषा ओमप्रताप सिंह के सुपुत्र अभिषेक सिंह के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण होने पर मुंबई, महाराष्ट्र के शिक्षा क्षेत्र से लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले तक शिक्षा, समाजसेवा एवं राजनीति से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
संपूर्ण मुंबई के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अभिषेक के साथ ही उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। जैसे ही अभिषेक के सीए परीक्षा पास होने का सुखद समाचार सिंह परिवार के करीबी गणमान्य लोगों को मिला, वे बधाई देने लगे। कुछ करीबी लोग तो अभिषेक को बधाई देने हेतु भांडुप स्थित उनके निवास स्थान पर पहुँच गए।
इनमें लोकप्रिय शिक्षाविद् एवं पूर्व प्रधानाचार्य रामशकल सिंह, दिवाकर तिवारी, श्रीमती विजया दिवाकर तिवारी, अवधेश गिरी, इंद्रलाल यादव, विनोद पासी, राजपति प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, शरद सिंह, के.के. सिंह, अरविंद गुप्ता, विद्या सिंह, माया शरण सिंह, दिनेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, अभिनेश सिंह, के.आर. सिंह, हिरेंद्र नाथ सिंह, अश्विनी जाधव, विनीता सिंह, एस वार्ड की आदर्श प्रशासकीय अधिकारी सुरेखा चौहान मैडम, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी राजकुमारी गिरी मैडम, उमाशंकर सिंह, शिक्षक सभा के महासचिव राजेंद्र मोहिते, अध्यक्ष संदीप टेंभरे, शिक्षणाधिकारी कीर्ति वर्धन कीर्तकुडवे साहेब, अधीक्षक कैलास चंद्र आर्य साहेब, योगेंद्र नाथ सिंह, अशोक सिंह, चंद्रभान सिंह, मनोज विश्वकर्मा, दीपारानी, वैशाली, दिलीप राय, विनय सिंह, राजकुमार सिंह, प्रदीप जीता यादव, दीनानाथ यादव, निशा मौर्य सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने अभिषेक को बधाई दी है।

अन्य समाचार