-सीमा श्रीवास्तव
काइली जेनर एक अमेरिकी मीडिया हस्ती, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और सफल बिजनेसवुमन हैं, जिस पर उनकी पूर्व निजी शेफ ने मुकदमा दायर किया है। दावा किया गया है कि काम के अत्यधिक बोझ के कारण उनका गर्भपात हो गया। मामला बड़ा गंभीर है। यह मजदूर कानून के अंतर्गत भी आता है। जी हां, लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स सुपीरियर काउंटी में दायर अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, महिला (जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है) का आरोप है कि वह सप्ताह में पांच दिन ११ से १२ घंटे की शिफ्ट में काम करती थी और अपनी गर्भावस्था के बारे में सुपरवाइजरों को सूचित करने के बावजूद उसे शारीरिक रूप से कठिन काम सौंपे गए थे। शेफ का दावा है कि उसने नवंबर २०२४ में जेनर की निजी शेफ के रूप में काम करना शुरू किया था। उसका दावा है कि २०२४ की नव वर्ष की पूर्व संध्या पर, उसके पर्यवेक्षकों ने उसे ‘बिना किसी सहायता के भारी खाद्य पदार्थों को सड़क के उस पार और पहाड़ी पर ले जाने’ का निर्देश दिया था। कठिन कार्यों के कारण शेफ को चक्कर आने लगे, उसका दम घुटने लगा और वह हांफने लगी थी। अब काइली हालांकि इन आरोपों को नकारती है मगर जांच के बाद पता चलेगा सच क्या है। फिलहाल, काइली संदेह के दायरे में तो है ही।
वाह रे कंजूस सेलेब्रिटी!
जरूरी नहीं कि हर सेलेब्रिटी दिल का भी साफ हो, कुछ ऐसे होते हैं जो महाकंजूस होते हैं और दूसरों की ड्रेस हड़प लेना चाहते हैं। अब देखिये न ऐसी ही एक पैâशन डिजाइनर ने होलीवुड की कई हस्तियों का पर्दाफाश किया है जो उनकी पोशाक प्रâी में हड़पना चाहते थे। जी हां, सेलेब्रिटी पैâशन डिजाइनर केली निशिमोटो ने कई मशहूर हस्तियों पर आरोप लगाया है कि वे हॉलीवुड में अपनी प्रतिष्ठा का फायदा उठाकर उनसे मुफ्त कपड़े हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने कहा, कुछ मशहूर हस्तियां ऐसी भी हैं जो भुगतान करना पसंद नहीं करतीं। ‘समथिंग बॉरोड, समथिंग न्यू’ की पूर्व सह-मेजबान ने अपने ‘हेयरब्रश न्यूज’ पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में यह दावा किया। ४९ वर्षीय निशिमोटो ने पहले मशहूर चेहरे का नाम लेते हुए कहा, ‘पाउला अब्दुल। उनके स्टाइलिस्ट ने ‘अमेरिकन आइडल’ के लिए मेरे कलेक्शन से कुछ कपड़े चुने और उन्होंने उन्हें पहना।’ हालांकि, कपड़े वापस लाए जाने से पहले, क्यूट बूटी लाउंज की संस्थापक ने कहा कि उन्हें ‘स्ट्रेट अप’ गायिका की टीम से एक कॉल आया था। निशिमोटो के अनुसार, अब्दुल की स्टाइलिस्ट ने बताया कि पॉप स्टार तीन पीस रखना चाहती हैं। मैंने जवाब दिया ‘कोई बात नहीं’ और स्टाइलिस्ट से कहा कि वह उनका बिल भेज देंगी। मगर उसने कहा, ‘ओह, वह उम्मीद कर रही थी कि तुम उसे ये तोहफे में दोगी।’ मैंने कहा, वह ‘अमेरिकन आइडल’ की शूटिंग कर रही है और पता नहीं उसे एक एपिसोड के कितने पैसे मिलते हैं, मैं यहां संघर्ष कर रही हूं, मुश्किल से अपना किराया और अपने कर्मचारी और अपनी सिलाई करने वाली महिला का वेतन दे पा रही हूं और आप चाहते हैं कि मैं आपको एक हजार डॉलर के कपड़े मुफ्त में दे दूं?’ निशिमोटो ने तर्क दिया। ऐसे ही कई सितारों का उन्होंने नाम लिया।
