मुख्यपृष्ठनए समाचारदादर-किंग्स सर्कल में २४ घंटे बिजली गुल!.. अंधेरे में डूबी मुंबई......

दादर-किंग्स सर्कल में २४ घंटे बिजली गुल!.. अंधेरे में डूबी मुंबई… बेस्ट की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर बिजली संकट से जूझती नजर आई। दादर, पारसी कॉलोनी और किंग्स सर्कल इलाके में ८ से २४ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच हजारों नागरिकों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
बता दें कि अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद कई इलाकों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। सुबह तक भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी, जिससे घरों, दुकानों व छोटे व्यवसायों का कामकाज प्रभावित हुआ। पानी की आपूर्ति, लिफ्ट सेवा और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं भी ठप पड़ गर्इं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गर्इं। स्थानीय निवासियों ने ‘बेस्ट’ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि बिजली कटौती के दौरान समय पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जाती, जिससे नागरिकों को अनिश्चितता और परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ती बिजली मांग, पुराना विद्युत ढांचा और निर्माण कार्यों के दौरान केबल क्षतिग्रस्त होना जैसी घटनाएं इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। हालांकि, सवाल यह है कि यदि कारण पहले से ज्ञात हैं, तो फिर मुंबईकरों को बार-बार अंधेरे में क्यों धकेला जा रहा है।

अन्य समाचार