गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहले जहां कई लोग तलाक की खबर को महज पीआर स्टंट मान रहे थे, वहीं अब एक सोशल मीडिया कमेंट ने पूरे मामले को और गरमा दिया है। गौरव से जुड़ी एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर खुद को आकांक्षा का पिता बताने वाले शख्स ने दावा किया कि आकांक्षा पिछले एक साल से उनके घर रह रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव ने न तो उन्हें आर्थिक और न ही नैतिक सहयोग दिया। कमेंट में यह भी कहा गया कि गौरव ने सहानुभूति पाने के लिए ड्रामा किया और आकांक्षा को मीडिया में गलत तरीके से पेश किया। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह कमेंट वास्तव में आकांक्षा के पिता ने ही किया है। ऐसे में इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मामले ने नई बहस जरूर छेड़ दी है।
