मुख्यपृष्ठनए समाचारमुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडियों से संवाद !

मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडियों से संवाद !

सामना संवाददाता / मुंबई

उत्तराखंड की बड़ी आबादी आज देश के तमाम राज्यों और विदेश में स्थायी रूप से बस चुके है। इन्हें अपने गृह राज्य से जोड़ने और विकास में भागीदार बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर प्रवासियों से संवाद साध रही है। इसी क्रम में 6 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘प्रवासी संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई आ रहे हैं।
उत्तराखंड सरकार की ओर से ‘सिडको एक्जीबिशन एंड कन्वेंशनल सेंटर’ में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी संगठनों की बड़ी भागीदारी है।
उल्लेखनीय है मुखमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास में प्रवासियों की सुदृढ़ भूमिका सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसलिए पहले भी वे ‘प्रवासी संवाद’ में भागीदारी करते रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रवासी उत्तराखंडी ईमानदार और समर्पित कौम मानी जाती है। वे जिस राज्य में निवास करते हैं, उस राज्य के आर्थिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस जज़्बे को उत्तराखंड की मूल धारा से भी जोड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से ‘प्रवासी संवाद’ का सिलसिला आरंभ किया गया है।
संवाद की इसी कड़ी को जोड़े रखने के लिए देहरादून में विगत 2 वर्षों से ‘प्रवासी सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है,जिसमें तमाम राज्यों के प्रवासी शिरकत करते हैं। इसके अलावा विदेश में बसे उत्तराखंड के लोगों के लिए भी अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संवाद के इस सिलसिले से प्रवासियों में अपने राज्य के विकास में भागीदारी के लिए उत्साह बढ़ा है। आगामी कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री प्रवासियों से संवाद साध कर राज्य को प्रगति के नए सोपान तय करने पर चर्चा करेंगे।
सभी संगठनों ने प्रवासी समुदाय से अपील की है कि वे अधिकतम संख्या में इस संवाद कार्यक्रम में हिस्सेदारी करें। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के अलावा समाज के प्रमुख प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

अन्य समाचार

हूक