-शिवसेना शाखाप्रमुख राजेश हजारे के नेतृत्व में छात्रों का किया गया सम्मान
रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रभाग क्रमांक 216 मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड द्वारा 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा में अव्वल नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शिवसेना उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रही है। शिवसेना शाखा 216 के शाखाप्रमुख राजेश हजारे ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले होनहार विद्यार्थी, जो 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, शिवसेना उन्हें उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित कर रही है। इस अभियान में अब तक 85 विद्यार्थी सम्मानित हो चुके हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए दक्षिण मुंबई शिवसेना के विभागप्रमुख संतोष शिंदे ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा भविष्य का पासपोर्ट है, जो आज इसकी तैयारी करते हैं। भविष्य उन्ही का होता है। शिक्षा वह शक्तिशाली हथियार है, जिसका प्रयोग कहीं भी किया जा सकता है। अगर आप खुद पर विश्वास रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर विधानसभा प्रमुख राजूभाई फोडकर, महिला शाखा संगठिक संजीवनी मानकर, शाखा समन्वयक संदीपा गावड़े, उप शाखाप्रमुख विजय आंब्रे, सुनील बोराडे, राजन धुरी, अरुण हरियाण, मयुर लेपकर, संदीप चुरमुले, सुनील पवार, गणेश राउत, केशव गोहिल, महिला उपशाखा संगठिक शीतल जाधव, रोहिणी पाटिल, उषा मोरे, जयश्री साटम, साक्षी साऊल, जया चिलुका, उषा विचारे, जयश्री सालुंखे, शैला आव्हाड तथा युवा सेना के हरीश गोठल, शुभम् सालुंखे सहित अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
