अमिताभ श्रीवास्तव
अमेरिकी राष्ट्रपति की इतनी बेइज्जती होती है फिर भी वो इतने नकटे हैं कि कोई असर नहीं होता। अब देखिये न विश्वकप फुटबॉल में एक पैâसले को लेकर ट्रंप ने अपने खिलाड़ी का बचाव किया और बैन निरस्त कराया इसके बावजूद बेलजियम ने जब अमेरिका को हराया तो मैदान पर ट्रंप का जमकर मजाक उड़ाया। जी हां, बेल्जियम के खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जमकर ट्रोल किया। सिएटल में खेले गए मैच में बेल्जियम ने मेजबान टीम अमेरिका पर ४-१ से जीत हासिल की और ट्रंप को करारा जवाब दिया। दरअसल ट्रंप ने अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को रेड कार्ड दिए जाने और एक साल तक के बैन को फोन कर के फीफा से यह फैसला बदलवा दिया था जिसकी दुनियाभर में आलोचना हो रही है। ट्रंप ने जियानी इन्फेंटिनो को फोन कर धमकाया था और फीफा ने प्रतिबंध को रद्द कर दिया था। इस पैâसले की आलोचनाओं में बेल्जियम फुटबॉल एसोसिएशन और यूईएफए भी शामिल थे। जब अमेरिका का बेल्जियम से मैच हुआ तो बेलजियम ने उसे हरा दिया। बालोगुन घोटाले में राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका का बेल्जियम ने जमकर मजाक उड़ाया। उसके खिलाड़ियों ने ट्रंप स्टाइल में डांस कर अपनी जीत का जश्न मनाया और संदेश दिया कि फैसले को बदलवाने से कुछ नहीं होता बल्कि मैदान पर होता है असली खेल जिसमें अमेरिका को शर्मनाक रूप से हराया जाता है।
ग्लैमर के जरिये गम किया दूर
अब यह भी अपने आप में एक अजीब बात है कि पराजय के गम को दूर करने के लिए कोई सुंदरी ग्लैमरस का सहारा ले। जी हां, मैक्सिको की एक मॉडल और प्रशंसक यानेट गार्सिया ने इंग्लैंड के हाथों विश्व कप से बाहर हो जाने पर अपनी टीम को सांत्वना देने के लिए ग्लैमरस तस्वीरों की एक श्रृंखला के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ३५ वर्षीय यानेट को मैक्सिको की सबसे सेक्सी प्रशंसक का खिताब दिया गया है क्योंकि वह लगातार अपने फॉलोअर्स को टूर्नामेंट से संबंधित उत्तेजक सामग्री परोसती रही है। इस सुपर मेक्स मेक्सिको की सबसे सेक्सी फैन ने टीम की हार के बाद अपने आकर्षक नितंबों का प्रदर्शन किया और पारदर्शी पोशाक में इंग्लैंड की विश्व कप हार पर अपना शोक व्यक्त किया। यानेट ने बेहद पीड़ा के साथ अपने ग्लैमरस फोटो पोस्ट किए। उसने इस परिणाम से अपना मनोबल कम नहीं होने दिया और सोशल मीडिया पर एक गर्व भरा संदेश साझा किया। यानेट ने गर्व से कैप्शन जोड़ा: ‘आई लव यू मेक्सिको!!!! मुझे मैक्सिकन होने पर बहुत गर्व है।’ और अपनी उत्तेजक पोस्ट इंस्टा पर डाली। उसके १३.२ मिलियन फॉलोअर्स यह देख पूरी तरह से अचंभित रह गए।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
