मुख्यपृष्ठखेलतीनों मेजबानों का सपना चकनाचूर!..अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको बाहर

तीनों मेजबानों का सपना चकनाचूर!..अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको बाहर

अमेरिका फीफा विश्व कप २०२६ में मेजबान देशों का खिताब जीतने का सपना पूरी तरह टूट गया है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस ४८ टीमों के टूर्नामेंट में तीनों मेजबान देश नॉकआउट चरण में बाहर हो गए। खास बात यह रही कि तीनों टीमें क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकीं। राउंड ऑफ-१६ के मुकाबलों में सबसे पहले कनाडा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मैक्सिको भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया। अंतिम मेजबान टीम अमेरिका भी अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गई, जिसके साथ ही तीनों मेजबान देशों की खिताबी उम्मीदें समाप्त हो गर्इं। अब तक खेले गए मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठ में से छह टीमों के नाम तय हो चुके हैं। फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नोर्वे और इंग्लैंड ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बना ली है। शेष दो स्थानों का फैसला अर्जेंटीना बनाम इजिप्ट और स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों से होगा। क्वार्टर फाइनल के तीन मुकाबले भी तय हो गए हैं। पहले मुकाबले में फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगे, जबकि तीसरे मुकाबले में नोर्वे और इंग्लैंड के बीच रोमांचक भिडंत देखने को मिलेगी। चौथे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना-इजिप्ट तथा स्विट्जरलैंड-कोलंबिया मुकाबलों के विजेता आमने-सामने होंगे। विश्व कप अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब की दौड़ लगातार रोमांचक होती जा रही है। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां दुनिया की दिग्गज टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा दमखम लगाती नजर आएंगी।

अन्य समाचार