-सीमा श्रीवास्तव
समय का खेल बड़ा निराला होता है। अब देखिये न वो कभी बाल कलाकार के रूप में प्रसिद्ध रही थी, मगर अब ओनलीफैंस जैसे एडल्ट मंच पर एक किरदार के रूप में कुख्यात हो रही है। जी हां, हॉलीवुड की पूर्व बाल कलाकार रिवका रेयेस ओनलीफैंस से जुड़ने के बाद बिलकुल ही अलग नजर आ रही हैं। ३३ वर्षीय यह अभिनेत्री २००३ में आई हिट फिल्म स्कूल ऑफ रॉक में केटी की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती थी। लेकिन आजकल उसकी जिंदगी में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है कि सब हैरान हैं। वह सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बना रही है। रिवका ने उस पर लिखा: ‘एक पूर्व बाल कलाकार होने का मतलब यह समझना है कि मेरा ‘ओह एफ’ इतना सफल क्यों होता है।’ उन्होंने कमेंट्स में अपने फैंस से अपने म्यूजिक करियर को सपोर्ट करने की अपील की ताकि वे ओनलीपैंâस करना बंद कर सकें। रिवका ने लिखा: ‘वैसे, मैं चाहूंगी कि आप सब मेरे संगीत को सपोर्ट करें और सुनें ताकि मैं वह दूसरा काम छोड़ सकूं।’ रिवका के ओनलीफैंस कंटेंट में वयस्क सामग्री, जीवनशैली से संबंधित सामग्री, पर्दे के पीछे की अपडेट और प्रशंसकों को उनके ‘सैफिक बबलग्रंज’ संगीत तक जल्दी पहुंच प्रदान करना शामिल है। इस गायिका ने ओनलीफैंस के सब्सक्राइबर न होने वाले लोगों के लिए इंस्टाग्राम और टिकटॉक दोनों पर कई उत्तेजक वीडियो शेयर किए हैं। पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उन्हें शॉर्ट डेनिम शॉर्ट्स और ब्रा टॉप पहने हुए फर्श पर लोटते और स्टेज पर उत्तेजक ढंग से नाचते हुए देखा गया है। सबकुछ धन कमाने के लालच में।
बेबी, मैं तुम्हारी हूं
अब बताइये उसे पता ही नहीं था कि वो तीसरे बच्चे की मां बनने वाली है। ऐसा ही होता है हॉलीवुड के संसार में। अब जब होता है तो यह अच्छा है कि इसका खुलासा भी कर दिया जाता है क्योंकि ये सब सुर्खियों में बने रहने की भी एक टेक्निक है। बहरहाल, ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ऐनी हैथवे एक बार फिर मां बनने वाली है। मजा यह कि इस बारे में उसे पता ही नहीं था। लेट नाइट विद सेथ मेयर्स शो में ४३ वर्षीय अभिनेत्री ने अपने पति एडम शुलमैन के साथ अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद के बारे में खुलकर बात की और इस अनुभव को ‘अद्भुत’ से कम नहीं बताया। मेजबान सेठ मेयर्स से बात करते हुए हैथवे ने बताया कि हालांकि, वह और उसके पति अपने परिवार को बढ़ाने की उम्मीद कर रहे थे, फिर भी जब यह वास्तव में हुआ तो वे आश्चर्यचकित रह गए। ‘हे भगवान! यह तो अद्भुत है। यह तो कमाल है,’ उन्होंने अपनी गर्भावस्था के बारे में कहा। ‘मेरा मतलब है, हमें पता था कि हम क्या कर रहे हैं, लेकिन हमें यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि यह सफल रहा।’ हैथवे और शुल्मन पहले से ही दो बेटों १० वर्षीय जोनाथन और ६ वर्षीय जैक के माता-पिता हैं। मदर मैरी की इस स्टार ने १९ जून को एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेबी बंप को दिखाया और लिखा, ‘बेबी, मैं तुम्हारी हूं।’
