मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिहिमालय पर्वतीय संघ के शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर बच्चों को मिला...

हिमालय पर्वतीय संघ के शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर बच्चों को मिला शिक्षा एवं स्वच्छता का उपहार

सामना संवाददाता / मुंबई 

हिमालय पर्वतीय संघ घाटकोपर के शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर उनके द्वारा संचालित भारतरत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क नोटबुक एवं स्वच्छता किट वितरित किया गया। इस सुनहरे मौके पर
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद थी। यह संस्थान के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार था। संस्था को विश्वास है कि हिमालय पर्वतीय संघ शिक्षा और स्वच्छता, दोनों को साथ लेकर एक सशक्त और जागरूक समाज की नींव रखेंगे। इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों एवं पहाड़ी प्रवाशी सोसायटी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का हिमालय पर्वतीय संघ ने हृदय से आभार व्यक्त किया। हिमालय पर्वतीय संघने सभी समाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि मिलकर शिक्षा, स्वच्छता और मानव सेवा की इस यात्रा को आगे बढ़ाएँ।

अन्य समाचार