रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
समुद्र तट जितना साफ-सुथरा रहता है, वहां घूमने फिरने वालों को उसका एक अलग ही आनंद आता है। समुद्र तट हमेशा स्वच्छ रहे, वहां कोई कचरा खासकर प्लास्टिक पॉलीथीन थैलियां जमा न हों। इन सब बातों को ध्यान में रखकर जूहू की एक सामाजिक संस्था डायनामिक वेल्फेयर द्वारा वीच पर क्लीन अभियान चलाया गया। संस्था अध्यक्ष रऊफ ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से प्रत्येक रविवार को (जूहू वीच, स्वच्छ वीच) का जन-जागरण अभियान चलाया जाता है। वीच के साफ-सफाई अभियान में कॉलेज के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा चर्चित हस्तियों का योगदान मिलता है। रवीवार को हुए इस वीच क्लीनिंग इवेंट में वार्ड 67 की नगरसेविका सुधा सिंह, न्यू सिटिजन वेल्फेयर की महजबींन, समाज सेवक मधु कुमार राठी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
