मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्धव ठाकरे आज  दिल्ली के जंतर-मंतर पर!.. वांगचुक से करेंगे मुलाकात

उद्धव ठाकरे आज  दिल्ली के जंतर-मंतर पर!.. वांगचुक से करेंगे मुलाकात

सामना संवाददाता / मुंबई

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के आंदोलन को विपक्ष का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इस मामले में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे आज २२ जुलाई को दिल्ली पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेंगे। शिवसेना की ओर से वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा के बाद अब उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वांगचुक से उद्धव ठाकरे की इस मुलाकात के बाद इस आंदोलन को विपक्षी दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन और मजबूत होगा।
शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सोनम वांगचुक के आंदोलन को सबसे पहले समर्थन देनेवालों में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना शुरू से ही सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और आंदोलन में शामिल युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं है, बल्कि युवाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण संघर्ष है। इसलिए अब जरूरत है कि सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, छात्र और युवा एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

अन्य समाचार