-एक इंटरव्यू में जब उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो पहले हंसते हुए बोलीं, ‘क्या आप हमारी पड़ोस वाली चाची हैं, जो शादी की इतनी चिंता कर रही हैं?’
-अक्षरा ने बताई दिल की बात
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के आइटम नंबर ‘घिस-घिस’ से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी शादी को लेकर ऐसा जवाब दिया कि हर कोई मुस्कुरा उठा। एक इंटरव्यू में जब उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो पहले हंसते हुए बोलीं, ‘क्या आप हमारी पड़ोस वाली चाची हैं, जो शादी की इतनी चिंता कर रही हैं?’ इसके बाद उन्होंने कहा कि आजकल शादी की खबरें देखकर उन्हें खुद डर लगने लगा है। उनके मुताबिक, आज ऐसा माहौल है कि लड़के लड़कियों से और लड़कियां लड़कों से डर रही हैं, इसलिए फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है। अक्षरा ने २०१८ के मुश्किल दौर को भी याद किया और कहा कि उस वक्त लगा था सब खत्म हो गया, लेकिन उसी संघर्ष ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत बना दिया।
