-दरअसल, उसकी बेटी सोफिया ने अमेरिका में प्रवेश करते समय ‘बंदूक’ के बारे में एक मजाक किया, जिसके बाद अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी थी।
-डांस चैंपियन मैडी इंगोल्ड्सबी छह साल की उम्र से ही परफॉर्म कर रही हैं।
-सीमा श्रीवास्तव
मॉडल एबी क्लैंसी ने खुलासा किया कि वह अमेरिकी हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार होते-होते बच गई। ४० वर्षीय मॉडल ने अपने बच्चों सोफिया (१५), लिबर्टी (११), जॉनी (८) और जैक (७) के साथ न्यूयॉर्क की अपनी हालिया पारिवारिक यात्रा के बारे में बताया। एक मजाक उस पर कितना भारी पड़ सकता था यह सोचकर ही वो कांप जाती है। दरअसल, उसकी बेटी सोफिया ने अमेरिका में प्रवेश करते समय ‘बंदूक’ के बारे में एक मजाक किया, जिसके बाद अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी थी। अपने पॉडकास्ट ‘द थेरेपी क्राउच’ के नवीनतम एपिसोड में बोलते हुए, एबी ने कहा, ‘सोफिया हवाई अड्डे पर लगभग गिरफ्तार हो गई थी, हम न्यूयॉर्क में उतर रहे हैं, वहां सुरक्षा काफी कड़ी है… सख्त है।’ वे आव्रजन अधिकारी बिल्कुल भी मजेदार नहीं होते। आप उनके साथ मजाक नहीं कर सकते।’ ‘सोफिया ने पिछली बार अमेरिका की यात्रा करने के बाद अपना पासपोर्ट नवीनीकृत कराया था और उसे अपने फिंगरप्रिंट देने पड़े थे।’ सोफिया ने पूछा, ‘मुझे फिंगरप्रिंट क्यों देने होंगे? क्या यह इसलिए है कि कहीं बंदूक पर फिंगरप्रिंट न हों?’ ‘वे कहने लगे, ‘माफ कीजिए मैडम, आपने क्या कहा? बंदूक पर उंगलियों के निशान क्या हैं?’ और फिर वह बोली, ‘यहां बंदूकें हैं और आप मेरे उंगलियों के निशान ले सकते हैं’ और वे कहने लगे, ‘क्या? बंदूक पर आपके उंगलियों के निशान हैं?’ दरअसल उसने यह कहने का प्रयास किया था कि क्या बंदूक पर निशान होने के बाद ही उंगलियों के निशान की पहचान होती है? एबी ने बात को बाद में संभाला और गिरफ्तारी से बच गए।
डांस शो में हुआ खेला
दरअसल जिसके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स ज्यादा उसे मिलता है यहां मौका, जी हां बात उस डांस शो की है जिसमें खेला हो गया है। सबसे मशहूर स्ट्रिक्टली कम डांसिंग शो के इतिहास में लगभग सारे पेशेवर डांसर को बाहर कर दिया गया है और दूसरी सबसे कम उम्र की एक डांसर की एंट्री हुई है। डांस चैंपियन मैडी इंगोल्ड्सबी छह साल की उम्र से ही परफॉर्म कर रही हैं और यहां तक कि उन्होंने महज ११ साल की उम्र में टीवी पर स्ट्रिक्टली ट्रूप के साथ एक खास परफॉर्मेंस में भी हिस्सा लिया था। वह फरवरी में २१ साल की हो गईं, जिससे वह पूर्व स्ट्रिक्टली प्रोफेशनल डांसर क्लो हेविट से कुछ ही महीने बड़ी हो गईं, जो २०१६ में शो में शामिल होने के समय से ही शो की सबसे कम उम्र की प्रो डांसर हैं। लेकिन उनकी एक और बड़ी खूबी सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पैâन फॉलोइंग है, जो कि स्ट्रिक्टली के एक नए अध्याय में प्रवेश करने के साथ ही बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। टिकटॉक पर उनके ३,६३,००० फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम पर ४३,५०० फॉलोअर्स हैं। मैडी ऐसे समय में शो में शामिल हुई हैं, जब कई पेशेवर नर्तकियों को शो से बाहर कर दिया गया है, जिनमें से कई के ऑनलाइन अपेक्षाकृत कम फॉलोअर्स हैं। उनमें ३६ वर्षीय नादिया बाइचकोवा, ३६ वर्षीय लुबा मुश्तुक और ४४ वर्षीय करेन हाउर शामिल हैं।
