अमिताभ श्रीवास्तव
-लॉक रूम से निकलने के पहले तक जो टीम जोश से भरी हुई थी, वह उदास हो गई थी।
-इस बार इटली की इस सनसनीखेज मॉडल ने एक रिवीलिंग पिंक टू-पीस में पोज दिया है।
विश्व कप में अर्जेंटीना के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन और उसकी हार अब विवादों के घेरे में है। दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि उसे जानबूझकर हराया गया है यानी उसे हारने पर मजबूर किया गया। खबरें है कि जिस सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड से जीतकर फॉकलैंड के बैनर दिखाए उसकी वजह से उस पर बैन का खतरा मंडराने लगा था। फीफा भी दबाव में था और उससे कहा गया कि यदि वह स्पेन से नहीं हारेगा तो अगले दस वर्षों तक फुटबॉल मैदान पर नहीं उतर पाएगा। ऐसे में कोई भी टीम अपने देश के प्रतिनिधित्व पर इसका विरोध नहीं कर सकता लिहाजा उसने स्पेन से पराजय स्वीकार की। वैसे भी इस बात में इसलिए भी दम नजर आता है क्योंकि टीम के खिलाड़ियों के हावभाव बदले हुए थे। लॉक रूम से निकलने के पहले तक जो टीम जोश से भरी हुई थी, वह उदास हो गई थी। अर्जेंटीना के राष्ट्रीय गान के वक्त भी खिलाड़ियों ने वो जोश नहीं दिखाया जो इस फाइनल से पूर्व तक था और मैदान पर उन खिलाड़ियों को उतारा ही नहीं जो मेसी के सबसे विश्वास पात्र और गोल दागने वाले खिलाड़ी थे। यहां तक कि मेसी का परिवार भी फाइनल मैच में नहीं था जो उनके हर मैच में साथ रहता है। न अर्जेंटीना के राष्ट्रपति शामिल हुए और न ही खुद मेसी खेल में अपने आप को स्थिर रख पा रहे थे। कुछ वीडियोज में वे अपने खिलाड़ियों को कहते भी पाए गए कि भूल जाओ जो हुआ, अब साथ रहो। कुलमिलाकर यह फाइनल एक बहुत बड़ा घोटाला था, जिसमें अर्जेंटीना को बलि का बकरा बनाया गया। स्पेन को जितवाया गया।
वो प्रजेंटर कम,
मॉडल ज्यादा है
वैसे वो मॉडल ही है, मगर काम फिलहाल प्रजेंटर का करती है। और शायद उसे चैनल ने लिया भी इसीलिए है कि वो प्रजेंटर कम, मॉडल ज्यादा लगे ताकि लोग उसकी ओर आकर्षित हो सकें। जी हां, ऐसा होता भी है। अब देखिये न, विश्व कप में भले ही टीमों के प्रदर्शन की बात हो, मगर इस शानदार प्रस्तोता एलेनोरा इनकार्डोना के बिना बात बनती भी नहीं क्योंकि इसकी अदाएं और पहनावे से लोग न केवल आकर्षित होते हैं, बल्कि इसे देखने के लिए ही चैनल लगाते हैं। विश्व कप फाइनल में भी इस मॉडल प्लस प्रजेंटर ने गजब का ध्यान खींचा। एलेनोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस बार इटली की इस सनसनीखेज मॉडल ने एक रिवीलिंग पिंक टू-पीस में पोज दिया है। बताया गया कि जीत हार एक तरफ मगर इस प्रस्तोता ने सबका दिल जीता। वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान डीएजेडएन के लिए प्रेजेंटर रही है। अपनी प्रतिभा और आकर्षक रूप-रंग के कारण उसने बड़ी संख्या में प्रशंसकों को आकर्षित किया है। यह इटैलियन मॉडल अक्सर स्टेडियम में अपने पहनावे के चुनाव से प्रशंसकों को चौंका देती है। हाल ही में उसने एक टैक्सी की पिछली सीट पर अपने आकर्षक पैरों का प्रदर्शन किया। और जुनूनी प्रशंसक, जैसा कि वे हमेशा करते हैं, सैकड़ों की संख्या में प्रस्तोता की प्रशंसा करने के लिए टिप्पणियों में उमड़ पड़े।
