मुख्यपृष्ठनए समाचारयुवाओं का भविष्य मोदी ने बर्बाद कर डाला!

युवाओं का भविष्य मोदी ने बर्बाद कर डाला!

संसद में संग्राम… अंदर-बाहर कोहराम

पीएम के फास्ट ट्रैक के एलान पर राहुल का पलटवार

-धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें।
-छात्रों से माफी मांगें।
-उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने उनके साथ मारपीट की।

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद से सड़क तक सियासी संग्राम चरम पर है। प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक भर्ती के एलान पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। अंदर हंगामा, बाहर प्रदर्शन और रोजगार के मुद्दे पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट पेपर लीक विवाद को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को तबाह करने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता की यह तीखी प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया `एक्स’ पर एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर `कब्जा कर लिया गया है और उसे बर्बाद कर दिया गया है’ और सरकार पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, `आप ही हैं जिन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।’
धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा लो वरना बात आप पर आ जाएगी!
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और चीफ अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन केवल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठेगी। अभिजीत दीपके की इस अपील का वीडियो सामने आया है।
दिल्ली में इंटरनेट ठप, मचा हड़कंप, १६ स्टेशन बंद
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जंतर मंतर क्षेत्र में गुरुवार शाम ४ बजे से रात १२ बजे तक ८ घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। जंतर मंतर के १.५ किलोमीटर दायरे में सभी प्रकार की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (सभी तकनीकों सहित) को बंद रखा गया। इसी के साथ ही १६ मेट्रो स्टेशन बंद किए गए।
`इस्तीफे से कम, कुछ मंजूर नहीं!’
नीट विवाद पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संसद से लेकर सड़क तक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग गूंज रही है। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक और लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के लिए सरकार जवाबदेह है।
आज होगा देशव्यापी आंदोलन
सीजेपी चीफ ने आज यानी २४ जुलाई को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। पार्टी ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

अन्य समाचार