रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर दहिसर पूर्व स्थित विठ्ठल-रखूमाई मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों के लिए ओझा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चाय-पानी की व्यवस्था की गई। ओझा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिवर्ष विठ्ठल भक्तों के लिए चाय-पानी तथा अल्पाहार की व्यवस्था की जाती है। इस कार्य में किशोर भाई झवेरी, पत्रकार अनिल पांडेय, पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, अच्छैबरनाथ ओझा, संतोष शर्मा, पवन कुमार ओझा, गोविन्द यादव, बबलू यादव, रहीश वर्मा, अरविंद पटेल, शंकर, हेमांग शाह, मिलिंद पंचाल सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
