मुख्यपृष्ठटॉप समाचारप्रधानमंत्री का इस्तीफा लेने तक पीछे हटने वाले नहीं!

प्रधानमंत्री का इस्तीफा लेने तक पीछे हटने वाले नहीं!

-शिवतीर्थ पर देशभक्ति का तूफान

-वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म, पर युवकों का आंदोलन जारी रहेगा

-युवाओं का तिरंगे की साक्षी में एक स्वर में राष्ट्रगान

सामना संवाददाता / मुंबई
दिल्ली में छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने वाली अत्याचारी मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश की आग भड़क उठी है। इसी सिलसिले में आज मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क में जेन-जी का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगे की अप्रतिम शक्ति को आज पूरे देश ने देखा। इस आंदोलन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साफ चेतावनी दी, ‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ, वरना हम तुम्हें हटा देंगे।’ इस आंदोलन का नेतृत्व शिवसेना नेता व युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे ने किया।
देखते हैं तिरंगा जीतता है कि हुकुमशाही -उद्धव ठाकरे
शिवतीर्थ पर हुए इस तिरंगा आंदोलन को शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने समर्थन और बल दिया। दिल्ली में छात्रों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। सरकार के हाथों में बंदूकें होंगी, लाठियां होंगी, लेकिन हमारे हाथों में तिरंगा है। तुम लाठियां और बंदूकें लेकर आओ, हम तिरंगा लेकर सामने खड़े हैं, देखते हैं कौन जीतता है, ऐसी चेतावनी भरी चुनौती उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार को दी।
उद्धव ठाकरे के शिवतीर्थ पर आंदोलन में शामिल होते ही वहां मौजूद युवक-युवतियों, छात्रों और नागरिकों ने ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’, ‘जय भवानी… जय शिवाजी’ के जोरदार नारे लगाए। उद्धव ठाकरे ने जैसे ही हाथों में तिरंगा लेकर उसे लहराया, पूरा शिवतीर्थ परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। ‘युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है, यह ‘जन की बात’ है… अब दिल्ली वालों को सुनना ही पड़ेगा,’ उद्धव ठाकरे ने कहा। उन्होंने यह भी अपील की कि रविवार, २६ जुलाई को होने वाले तिरंगा मोर्चे में भी इसी तरह राष्ट्रध्वज हाथ में लेकर बड़ी संख्या में शामिल हों।

अन्य समाचार