मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह रे भाजपा सरकार...१२ दिन में ही धंसा ४,२०० करोड़ रुपए का...

वाह रे भाजपा सरकार…१२ दिन में ही धंसा ४,२०० करोड़ रुपए का `विकास’!.. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के धंसने पर उठे सवाल

४,२०० करोड़ रुपए की लागत से बने लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज १२ दिन बाद ही सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोरारी गांव के पास कानपुर से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद सड़क करीब ५ से ७ फीट तक धंस गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
बता दें कि १३ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने इस ६३ किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। लेकिन पहली ही बारिश में सड़क धंसने की घटना ने करोड़ों रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। ४,२०० करोड़ रुपए के हाईटेक लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण १३ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया था।

अन्य समाचार