मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : प्यार के नाम पर खून!..मुंबई की ट्रायंगल लव स्टोरी ने...

तहकीकात : प्यार के नाम पर खून!..मुंबई की ट्रायंगल लव स्टोरी ने हिला दिया शहर

फिरोज खान

ये कोई वेब सीरीज नहीं। ये मालाड के एक किराए के फ्लैट में घटी हकीकत है। एक लड़का, दो लड़कियां और आखिर में एक कत्ल। पुलिस इसे ‘ट्रायंगल लव स्टोरी मर्डर’ कह रही है।
२५ साल का रोहन मलाड में कॉल सेंटर में काम करता था। २ साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती प्रिया से हुई। डेट, वादे, सब कुछ। फिर २ महीने पहले ऑफिस में उसकी मुलाकात आईशा से हुई। रोहन दोनों के साथ चक्कर चला रहा था। पिछले साल १४ अगस्त की रात प्रिया को शक हुआ तो वो रोहन के फ्लैट पर पहुंच गई। वहां आईशा भी थी। तीनों आमने-सामने। पड़ोसियों ने रात ११ बजे तेज बहस और चीखों की आवाज सुनी। फिर सन्नाटा। सुबह मकान मालिक आया तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। फर्श पर रोहन की लाश पड़ी थी। गले पर चाकू के निशान। कमरे में प्रिया बेहोश थी और आईशा फरार। होश आने पर प्रिया ने बताया, ‘मैं बात करने गई थी। आईशा से झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने…’ वो आगे नहीं बोल पाई।
साजिश या आवेश?
पुलिस को शक है कि ये सिर्फ गुस्से का नतीजा नहीं था। आईशा के पास पहले से चाकू क्यों था? क्या वो प्लान करके आई थी? पुलिस ने ४८ घंटे में आईशा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर १०३ के तहत हत्या का केस दर्ज है।
सवाल बड़े हैं…
मुंबई में अकेले रहना, देर रात पार्टी, सोशल मीडिया वाले रिश्ते। कोई रोक-टोक नहीं। पर इमोशनल मैच्योरिटी कहां है? २ साल का रिश्ता और २ महीने की दोस्ती। धोखे की सजा मौत! रोहन की मां आज भी कहती हैं, ‘बेटा गलत था, पर मारना नहीं चाहिए था।’ प्रिया डिप्रेशन में है। आईशा सलाखों के पीछे। मुंबई भागती है, कमाती है, जीती है। पर रिश्तों में हम सबसे नादान हैं। ‘न’ सुनने की हिम्मत नहीं, धोखे पर बात करने की तमीज नहीं और गुस्सा आए तो कंट्रोल नहीं। तीन दिल मिले थे। एक बेवफा, एक पागल, और एक… अब नहीं रहा।

अन्य समाचार