मुख्यपृष्ठनए समाचारसरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है- आदित्य ठाकरे

सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है- आदित्य ठाकरे

-जल्लोष सभा में उमड़ी युवाओं की भारी भीड़

सामना संवाददाता / मुंबई

केंद्र की मोदी सरकार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े अहंकार के साथ कहा था कि भाजपा सरकार में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते, लेकिन अब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है। अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसा जोरदार हमला शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख, व विधायक आदित्य ठाकरे ने कल दादर में जल्लोष सभा के बाद किया। जल्लोष सभा के समापन के बाद आदित्य ठाकरे जब युवाओं की भारी भीड़ के बीच से राज ठाकरे के ‘शिवतीर्थ’ निवास की ओर जा रहे थे, तब सभी ने उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह मुंबई की ताकत है, यह युवाओं और नए हिंदुस्थान की ताकत है, जिसने दिल्ली की तानाशाही को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश और युवा जागरूक हो चुके हैं। आज का युवा सीधे सरकार से सवाल पूछता है। जेन-जी को कार्यक्रम देने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वे खुद इतने सक्षम हैं कि सरकार का ही कार्यक्रम कर देते हैं। इन शब्दों में आदित्य ठाकरे ने नई पीढ़ी की जमकर सराहना की।
अपने भविष्य के लिए न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज की गर्इं, यह सवाल आदित्य ठाकरे ने उठाया। उन्होंने कहा कि अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है तो देवेंद्र फडणवीस सरकार को छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेनी चाहिए।

अन्य समाचार