मुख्यपृष्ठनए समाचारदहेज के दानव पर कॉलेज का प्रहार!..युवाओं ने भरी हुंकार ‘न दहेज...

दहेज के दानव पर कॉलेज का प्रहार!..युवाओं ने भरी हुंकार ‘न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे’

राजेश सरकार / प्रयागराज

समाज को खोखला कर रही दहेज प्रथा के खिलाफ हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बदलाव की जोरदार आवाज बुलंद हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित दहेज विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने इस सामाजिक बुराई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दहेज मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
स्मार्ट रूम संख्या-15 में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश ने दहेज प्रथा को समाज का कलंक बताते हुए इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दहेज केवल एक कु-प्रथा नहीं, बल्कि परिवारों और बेटियों के भविष्य पर वार करने वाली गंभीर समस्या है। युवाओं को आगे आकर इस बुराई को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रथम इकाई के प्रभारी डॉ. आनंद कुमार ने किया। उन्होंने प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को दहेज विरोधी शपथ दिलाकर सामाजिक बदलाव का बिगुल फूंका। शपथ के जरिए युवाओं ने साफ संदेश दिया। ’दहेज मांगने वालों का विरोध होगा और दहेज लेने-देने की परंपरा को खत्म किया जाएगा।’ कार्यक्रम के अंत में एनएसएस द्वितीय इकाई की प्रभारी डॉ. सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर प्रोफेसर सुवर्णा सरकार, प्रोफेसर नीतू सिंह, प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद, डॉ. अरुण कुमार, प्रो. हेमलता, डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी, डॉ. भावना सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अवधेश कुमार आर्य समेत महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवक-स्वयं सेविकाएं मौजूद रहे। दहेज के खिलाफ कॉलेज परिसर से उठी आवाज ने दिया बड़ा संदेश अब बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ युवा शक्ति मैदान में है।

अन्य समाचार