-बता दें कि दो साल पहले अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में छुट्टियां मनाते समय एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद लियाम की मौत हो गई थी।
-उसने उत्तेजक पोशाक पहनकर मंच पर अपने कामुक गीतों का प्रदर्शन किया है।
मशहूर गायक लियाम पायने की गर्लफ्रेंड केट कैसिडी टैटू हटवा रही है। यह टैटू उसने अपने दिवंगत स्टार को श्रद्धांजलि देने वाली स्मृति के रूप में बनवाया था। हालांकि, उसने यह भी स्वीकार किया कि वह भविष्य में इसे फिर से बनवाएंगी। २७ वर्षीय केट ने वन डायरेक्शन स्टार लियाम की १६ अक्टूबर २०२४ को हुई मृत्यु के बाद उनकी याद में कई स्थायी स्मृति टैटू बनवाए थे। बता दें कि दो साल पहले अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में छुट्टियां मनाते समय एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद लियाम की मौत हो गई थी। तब से, केट ने अपने शरीर पर एक गुलाब, देवदूत के पंख, उनके नाम के शुरुआती अक्षर एलपी और उनका एंजेल नंबर ४४४ का टैटू बनवाया है ताकि उसे उनकी याद आती रहे। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केट ने लियाम की मौत से पहले दो साल तक उसे डेट किया था। मियामी के स्टूडियो में सेफ्टी गॉगल्स पहने हुए अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की। केट ने पोस्ट को वैâप्शन दिया: ‘आज टैटू हटवा रही हूं,’ साथ में एक सफेद दिल के आकार का इमोजी भी लगाया। अगली पोस्ट में उन्होंने बताया, ‘मैंने कुछ खराब तरीके से बने टैटू हटवाने का पैâसला किया है।’ ‘इसे अंतत: दोबारा बनवा लिया जाएगा।’
बिंदास बूढ़ी का बोल्ड कॉन्सर्ट
९० के दशक की एक बिंदास पॉप स्टार ने अपने एक बोल्ड कॉन्सर्ट में सारी हदें पार कर दी। स्टेज पर टॉपलेस होकर परफॉर्म करते हुए उसने लोगों को चौंका दिया। हालांकि, वह पहचान में नहीं आ रही थी। इलेक्ट्रो पंक संगीतकार पीचेस आज ५९ वर्ष की है। जिसका असली नाम मेरिल निस्कर है। ९० के दशक की प्रसिद्धि गायिका। यह कनाडाई स्टार अपने गानों फक द पेन अवे, ऑपरेट और बॉएस वन्ना बी हर के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। इन वर्षों में उसने कई एल्बम जारी किए थे जिनमें पैंâसीपैंट्स हुडलम, द टीचेस ऑफ पीचेस, फादरफकर, इम्पीच माई बुश, आई फील क्रीम, रब और नो ल्यूब सो रूड शामिल हैं। पीचेस ने पिछले कुछ वर्षों में अपने ‘यौन रूप से विघ्नकारी, बेहद मुखर और पूरी तरह से मनमोहक व्यक्तित्व’ से लोगों को चर्चा में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। उसने उत्तेजक पोशाक पहनकर मंच पर अपने कामुक गीतों का प्रदर्शन किया है। हाल ही में हुए एक परफॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पीचेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हैप्पी प्राइड। अच्छे बनो, आइस को भूल जाओ। आज भी प्रासंगिक, आज भी आवश्यक।’ ‘इंसानों के साथ अच्छा व्यवहार करो। लेकिन मैं उन प्रणालियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती जो उन्हें पिंजरे में बंद कर देती हैं।’ प्रशंसकों ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए कमेंट सेक्शन में तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
-सीमा श्रीवास्तव
