मुख्यपृष्ठनए समाचारसड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कंगना पर भड़की पब्लिक...`जिसकी सोच गटर...

सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कंगना पर भड़की पब्लिक…`जिसकी सोच गटर जैसी, उसका क्या सुनना!’… कंगना के बयान पर जेन-जी, विपक्ष सभी ने सुनाई खरी-खोटी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर देशभर में सियासी और सोशल मीडिया तूफान खड़ा हो गया है। सड़क से लेकर इंटरनेट तक लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जेन-जी से लेकर विपक्षी नेताओं तक ने कंगना के बयान को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों को भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। कंगना के बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि जिनके अपने विचार गटर जैसे हैं, उन्हें दूसरों को गटर कहने का कोई अधिकार नहीं है।
बता दें कंगना ने कथित तौर पर जेन-जी पीढ़ी की युवतियों को ‘जनरेशन गटर’ तक कह दिया। उनके इसी बयान के बाद विपक्षी दलों ने उन पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके विचारों में गंदगी भरी हो और जिनकी भाषा में इतनी कटुता हो, उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने शब्दों पर विचार करना चाहिए।
जेन-जी बोले, `हमें भाषण नहीं रोजगार और मौके चाहिए’
भाजपा सांसद कंगना के बयान के बाद युवाओं ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि जेन-जी सिर्फ रील्स और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यही पीढ़ी नए स्टार्टअप खड़े कर रही है, सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठा रही है और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही है। युवाओं ने सवाल किया कि अगर नई पीढ़ी को संस्कारों का पाठ पढ़ाया जा रहा है तो

अन्य समाचार