मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में फंदे से लटके मिले दंपति के शव!

सुल्तानपुर में फंदे से लटके मिले दंपति के शव!

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी के सुल्तानपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार की शाम एक प्रौढ़ दंपति के शव फंदे से लटके हुए मिले हैं। प्रथमदृष्ट्या वारदात खुदकुशी बताई जा रही है। फिलहाल, अभी तक वजह का पता पुलिस नहीं लगा सकी है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, वारदात गोसाईंगंज थानांतर्गत सुकरइया बैदहा गांव में घटित हुई। पति-पत्नी के शव आम के पेड़ से फंदे पर लटके होने की सूचना पर पुलिस को प्राप्त हुई। जिसपर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान संघी राम कोरी (46) और उनकी पत्नी लालती कोरी (47) के रूप में हुई है। दोनों ने दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

अन्य समाचार

विनाश!