-कंटेस्टेंट ने कहा कि उसने तेजस्वी को सिर्फ रील्स में देखा है और उनका ‘क्यूट बनने वाला अंदाज’ उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया।
-कंटेस्टेंट ने तेजस्वी की उड़ाई खिल्ली
‘प्लेग्राउंड सीजन ५’ का पहला एपिसोड आते ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह पैâल गया। इस बार चर्चा गेम की नहीं, बल्कि तेजस्वी प्रकाश की हो रही है। शो में एक कंटेस्टेंट ने पहले तो तेजस्वी को पहचानने से इनकार कर दिया और फिर सलमान खान से जुड़े पुराने ‘बिग बॉस’ वाले पल का जिक्र करते हुए उन्हें रोस्ट कर दिया। कंटेस्टेंट ने कहा कि उसने तेजस्वी को सिर्फ रील्स में देखा है और उनका ‘क्यूट बनने वाला अंदाज’ उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया। यह सुनकर कुछ पल के लिए माहौल सन्न रह गया और तेजस्वी भी हैरान दिखीं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई कंटेस्टेंट की बेबाकी की तारीफ कर रहा है तो कोई तेजस्वी के समर्थन में उतर आया है। अब यह क्लिप इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है।
