मुख्यपृष्ठस्तंभसेलेब्स स्कैंडल्स :  जूड लॉ : बच्चों की नैनी से संबंध ने...

सेलेब्स स्कैंडल्स :  जूड लॉ : बच्चों की नैनी से संबंध ने तोड़ी सगाई… फिर अलग-अलग रिश्तों से बने सात बच्चों के पिता

भाग -७
एस. आसिफ

ब्रिटिश अभिनेता जूड लॉ की निजी जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद वर्ष २००५ में सामने आया। उस समय वह अभिनेत्री सिएना मिलर से सगाई कर चुके थे। दोनों फिल्म ‘अल्फी’ के दौरान करीब आए थे और हॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोड़ियों में गिने जाते थे। इसी बीच खबर आई कि जूड का अपने बच्चों की नैनी डेजी राइट से संबंध था। डेजी उनकी पूर्व पत्नी सैडी प्रâॉस्ट से हुए बच्चों की देखभाल करती थीं। मामला सार्वजनिक होने पर जूड ने बेवफाई स्वीकार करते हुए सिएना, अपने परिवार और करीबियों से सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अपने आचरण से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और उनके पास बचाव के लिए कोई तर्क नहीं है। हालांकि, माफी तुरंत आ गई। लेकिन सिएना के लिए सार्वजनिक अपमान और टूटे भरोसे से उबरना आसान नहीं था। दोनों ने कुछ समय रिश्ता बचाने का प्रयास किया, मगर वर्ष २००६ में अलग हो गए। बाद में २००९ में उनका मेल-मिलाप हुआ, लेकिन यह दूसरा प्रयास भी २०११ तक समाप्त हो गया।
सैडी फ्रॉस्ट से शादी और तीन बच्चे
सिएना से पहले जूड की शादी अभिनेत्री तथा डिजाइनर सैडी प्रâॉस्ट से हुई थी। दोनों फिल्म ‘शॉपिंग’ के सेट पर मिले और १९९७ में विवाह किया। उनके तीन बच्चे, रैफर्टी, आइरिस और रूडी हुए। लगातार व्यस्त करियर और वैवाहिक तनाव के बीच दोनों २००३ में अलग हो गए। सैडी से अलग होने के बाद ही जूड और सिएना का रिश्ता शुरू हुआ।
सामंथा बर्क से बेटी
वर्ष २००८ में जूड का अमेरिकी मॉडल सामंथा बर्क से संक्षिप्त संबंध रहा। दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ा, लेकिन २००९ में सामंथा ने बेटी सोफिया को जन्म दिया। पितृत्व की पुष्टि के बाद जूड ने जिम्मेदारी स्वीकार की और बेटी की देखभाल में सहयोग की बात कही। यह संबंध प्रेम कहानी से अधिक संक्षिप्त मुलाकात और उसके बाद पितृत्व की जिम्मेदारी के रूप में चर्चा में रहा।
कैथरीन हार्डिंग से पांचवीं संतान
इसके बाद गायिका कैथरीन हार्डिंग, जिन्हें कैट कैवेली के नाम से भी जाना जाता है, से जूड का रिश्ता रहा। दोनों लंबे समय तक साथ नहीं रहे, लेकिन २०१५ में उनकी बेटी एडा का जन्म हुआ। जूड ने इस बच्चे की जिम्मेदारी भी स्वीकार की।
फिलिपा कोएन के साथ स्थिर जीवन
वर्ष २०१५ के आसपास जूड की मुलाकात मनोवैज्ञानिक फिलिपा कोएन से हुई। दोनों ने अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखा और २०१९ में लंदन में सादे समारोह में विवाह कर लिया। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी पहचान निजी रखी गई है। जूड ने कहा है कि इस रिश्ते की सफलता का बड़ा कारण फिलिपा का निजी जीवन पसंद करना और दोनों का परिवार को सुर्खियों से बचाए रखना है।
जूड लॉ की कहानी में सबसे बड़ा कांड नैनी से संबंध ही रहा, क्योंकि यह स्पष्ट रूप से स्वीकार की गई बेवफाई थी। बाकी महिलाओं के साथ उनके संबंध अलग-अलग समय के थे और उनमें से अधिकांश सिएना से रिश्ता टूटने के बाद बने। यह मामला बताता है कि सार्वजनिक माफी गलती स्वीकार करने का पहला कदम हो सकती है, लेकिन टूटे हुए भरोसे को दोबारा जोड़ने की गारंटी नहीं।

अन्य समाचार