मुख्यपृष्ठनए समाचारशिंदे गुट और भाजपा के बीच ‘गड्ढा वॉर’; आया नया ट्विस्ट

शिंदे गुट और भाजपा के बीच ‘गड्ढा वॉर’; आया नया ट्विस्ट

 -भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ
-रास्ता रोको आंदोलन की दी चेतावनी!
-`५०० करोड़ का कर्ज मंजूर, सरकार की मुहर पर सियासी ब्रेक!
-सीमेंट-कंक्रीट सड़क परियोजना पर मंत्री की अंतिम मंजूरी प्रलंबित

सुरेश गोलानी / मुंबई

शहर की सड़कों की खस्ताहाल को लेकर शिंदे गुट और और भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी ‘गड्ढा वॉर’ मामले में एक नया मोड आया है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ १० अगस्त को रास्ता रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मेहता ने आरोप लगाया कि २०२४ में मीरा- भायंदर महानगरपालिका प्रशासक के अधीन चल रही थी, तब मंत्री प्रताप सरनाईक ने तत्कालीन आयुक्त के साथ मिलकर फाउंटेन होटल से गायमुख तक के राज्य राजमार्ग को मनपा के जिम्मे करवा दिया। इसके बाद इस चार किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत और रखरखाव पर मनपा को लगभग ८ करोड़ रुपए खर्च करने पड़े थे। सड़कों की खस्ताहाल के लिए अपनी ही सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए मेहता ने सवाल उठाया कि मनपा के पास अपने शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत के लिए ही पर्याप्त धन नहीं है, तो राज्य सरकार के अधीन आने वाले महामार्ग पर होने वाले खर्च को मनपा वैâसे और क्यों उठाएगी? मंत्री प्रताप सरनाईक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मेहता ने आगे कहा कि शहर की आंतरिक सड़कों के सीमेंट-कंक्रीटीकरण (सीसी) के लिए मनपा को धन की आवश्यकता थी और लगातार प्रयास करने के बाद १७ नवंबर २०२२ को इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। इसके तहत इंडियन बैंक ने ५०० करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया, लेकिन मनपा द्वारा कई बार अनुरोध करने के बावजूद सरनाईक के दबाव के कारण इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत मंजूरी दे, अन्यथा सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आगामी १० अगस्त को सुबह ११ बजे फाउंटेन होटल के पास भाजपा की ओर से ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया जाएगा।
शिंदे गुट ६ अगस्त को करेगा विरोध प्रदर्शन
शिंदे गुट के जिला प्रमुख राजू भोईर ने मीरा-भायंदर, वसई-विरार के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सड़क की खराब हालत और मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही के लिए भाजपा शासित-मनपा की महापौर डिंपल विनोद मेहता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ४८ घंटे के भीतर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके विरोध में शिंदे गुट ने भी ६ अगस्त को सुबह ११ बजे मीरा रोड (पूर्व) स्थित काशीगांव मेट्रो स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।

अन्य समाचार