सामना संवाददाता / नई दिल्ली
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। राहुल गांधी के साथ प्रेस वार्ता में पहुंची छात्राओं ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कथित मारपीट और पैलेट गन के इस्तेमाल का दावा किया। मुंबई की वायरल गर्ल रिया अहीर समेत अन्य छात्राओं ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए और न्याय की मांग की। झारखंड की रहने वाली छात्रा नूतन ने आरोप लगाया कि २० जुलाई प्रदर्शन के दौरान उस पर पैलेट गन का उपयोग किया गया था। इसके बाद यूपी की रहने वाली छात्रा फराह नाज ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। करीब तीन घंटे तक डिटेन किया। इसके बाद नाम पूछकर दिल्ली पुलिस ने उन्हें और प्रताड़ित किया।
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेस वार्ता में मुंबई की वायरल गर्ल रिया अहीर ने पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। रिया ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस वैन के सामने खड़े होकर करीब २० बच्चों को हिरासत में लिए जाने से रोका था, जिसके बाद उन्हें परेशान किया जा रहा है। रिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रही टिप्पणियां सिर्फ ट्रोलिंग नहीं, बल्कि अपराध हैं।
`छात्रों को माफी मांगने की जरूरत नहीं’
जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने के लिए उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने छात्रों के साथ प्रेस कॉन्प्रâेंस में आरोप लगाया कि २० जुलाई के प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। राहुल ने कहा कि ये युवा शिक्षा व्यवस्था, संविधान और देश के भविष्य के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का अधिकार है और युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है और उनसे जबरन माफी मंगवाने की कोशिश की जा रही है। प्रेस वार्ता में झारखंड की छात्रा नूतन ने भी कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। वहीं, यूपी की छात्रा फराह नाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और पहचान पूछकर परेशान किया। राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि ये युवा शिक्षा व्यवस्था, संविधान और देश के भविष्य के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है और उनसे जबरन माफी मंगवाने की कोशिश की जा रही है।
