मुख्यपृष्ठनए समाचारतख्तियां लेकर निकले छात्र...दिया नशामुक्ति का संदेश...नशे के खिलाफ छात्रों ने बुलंद...

तख्तियां लेकर निकले छात्र…दिया नशामुक्ति का संदेश…नशे के खिलाफ छात्रों ने बुलंद की आवाज

 राजेश सरकार / प्रयागराज

करमा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। प्रधानाचार्य विपना कुमारी भंडारी ने भी रैली में सहभागिता की।
रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर अंबर मोटर्स तक गई और वापस कॉलेज पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। छात्र-छात्राएं हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विपना कुमारी भंडारी ने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे अपने आसपास के लोगों और मरीजों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। कॉलेज के प्रशासक डॉ. एहतेशाम ने भी विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत की संकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कॉलेज के एमडी एवं फिजिशियन डॉ. एमआई खान ने विद्यार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार के नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। रैली में फैकल्टी सदस्य एडवोकेट राशिद सिद्दीकी, मो. आयाज, राधेकृष्ण, बीनू सिंह, निरंजन सिंह और मंजूला साहू समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अन्य समाचार