मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिके एम अग्रवाल कॉलेज का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

के एम अग्रवाल कॉलेज का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

कल्याण, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर के एम अग्रवाल कॉलेज का दीक्षांत समारोह भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर
कॉलेज आडिटोरियम में विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाणपत्र मान्यवरों की उपस्थिति में प्रदान किया गया!
समारोह की अध्यक्षता कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ विजय पंडित ने की और इस अवसर पर काउंसिल के कार्याध्यक्ष रमाशंकर (चंदू) तिवारी, महामंत्री ओमप्रकाश (मुन्ना) पांडेय, ट्रस्टी काँतीलाल जैन, प्राचार्या डॉ अनीता मन्ना द्वारा विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गई। इस समारोह में शिक्षकवर्ग और शिक्षकैतर कर्मचारी और सैंकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे!
इस अवसर पर अग्रवाल कॉलेज के होनहार विद्यार्थी प्रशांत मिस्त्री का यू पी एस सी में चयनित होने के उपलक्ष्य में विशेष सम्मान किया गया!
सभी मान्यवरों ने विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत जय जय महाराष्ट्र माझा गीत से और समापन राष्ट्रगीत से हुआ।

अन्य समाचार