मुख्यपृष्ठसमाचारटीएमयू रेडियोलॉजी स्टूडेंट्स को दिए इंजेक्शन देने के टिप्स

टीएमयू रेडियोलॉजी स्टूडेंट्स को दिए इंजेक्शन देने के टिप्स

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज में ‘इनोवेशन-ड्रिवन स्किल-अप वर्कशॉप ऑन प्रिसीजन इंजेक्शन टेक्निक्स: सिमुलेशन, सेफ्टी एंड क्लिनिकल एक्सीलेंस’ पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में स्टूडेंट्स ने किया मॉडल पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं प्रायोगिक अभ्यास
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी में स्टूडेंट्स को प्रयोगात्मक मॉडल पर इंजेक्शन लगाने का लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं प्रायोगिक अभ्यास कराया गया। ‘इनोवेशन-ड्रिवन स्किल-अप वर्कशॉप ऑन प्रिसीजन इंजेक्शन टेक्निक्स: सिमुलेशन, सेफ्टी एंड क्लिनिकल एक्सीलेंस’ पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एमएसएन नर्सिंग के एचओडी प्रो. जितेंद्र सिंह बतौर मुख्य विशेषज्ञ स्टूडेंट्स को इंजेक्शन के प्रकार, इंजेक्शन लगाने की विभिन्न विधियों, सावधानियों और सुरक्षा उपायों आदि के बारे में विस्तार से समझाया।
प्रो. सिंह ने कहा कि सुरक्षित इंजेक्शन केवल दवा देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह वैज्ञानिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता, संक्रमण नियंत्रण, रोगी सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता का समन्वय है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के कूल्हे में इंजेक्शन लगाने से उनमें पैरालिसिस होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। साथ ही इंजेक्शन लगाते समय पुरुष और महिला के शरीर की संरचना को भी ध्यान में रखना चाहिए।
उन्होंने स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार के इंजेक्शनों—इंट्रामस्क्युलर, इंट्रावेनस और सबक्यूटेनियस इंजेक्शन तकनीकों का चरणबद्ध प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षण में स्टूडेंट्स ने स्वयं विभिन्न इंजेक्शन तकनीकों का अभ्यास करते हुए सही कोण, सुई की गहराई, इंजेक्शन साइट का चयन, एसेप्टिक तकनीक और रोगी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं को व्यावहारिक रूप से समझा।
इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार, कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एमएसएन नर्सिंग के एचओडी प्रो. जितेंद्र सिंह बतौर मुख्य विशेषज्ञ, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी की एचओडी प्रो. रुचि कांत, मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के एचओडी श्री अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
मुख्य विशेषज्ञ प्रो. सिंह ने इंजेक्शन देने की वैज्ञानिक प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार की इंजेक्शन तकनीकों, संक्रमण नियंत्रण, रोगी सुरक्षा, औषधि प्रशासन की सावधानियों और क्लीनिकल प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने रेडियोलॉजी में कॉन्ट्रास्ट मीडिया के उपयोग और सीटी स्कैन, एमआरआई, एंजियोग्राफी जैसी प्रक्रियाओं में इंजेक्शन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्टूडेंट्स को इंजेक्शन से संबंधित संभावित जटिलताओं जैसे दर्द, सूजन, संक्रमण, इन्फिल्ट्रेशन, फ्लेबाइटिस, एक्स्ट्रावेजेशन, एलर्जिक प्रतिक्रिया एवं एनाफाइलैक्सिस की पहचान और समय पर उचित कार्रवाई के महत्व से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने विशेषज्ञ से विभिन्न क्लीनिकल परिस्थितियों में इंजेक्शन तकनीकों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया।
प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्टूडेंट्स को आधुनिक तकनीकों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। एचओडी श्री अमित बिष्ट ने कहा कि क्लीनिकल प्रशिक्षण स्टूडेंट्स के पेशेवर जीवन की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है।
हैंड्स-ऑन वर्कशॉप में फैकल्टीज—डॉ. आभा तिवारी, डॉ. योगेश कुमार, श्री दीपक कटियार, श्री राहुल गंगवार, श्री रौशन कुमार, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, सुश्री प्राची सिंह, श्री शुभम शर्मा के साथ-साथ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अन्य समाचार