-उनके मुताबिक, ‘आवारापन’ कई अवॉर्ड शो में नॉमिनेट हुई थी, लेकिन उन्हें किसी भी अवॉर्ड समारोह में बुलावा नहीं मिला। एक्ट्रेस ने माना कि उस वक्त यह बात उन्हें काफी बुरी लगी थी।
-‘मेरे साथ हुआ भेदभाव!’
बॉलीवुड में फिल्मों की किस्मत कब पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। २००७ में रिलीज हुई इमरान हाशमी और श्रिया सरन की ‘आवारापन’ उस वक्त भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन आज इसे कल्ट फिल्म का दर्जा मिल चुका है। अब फिल्म की एक्ट्रेस श्रिया सरन ने इससे जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया है, जिसे सुनकर पैंâस भी हैरान हैं। श्रिया ने खुलासा किया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक, ‘आवारापन’ कई अवॉर्ड शो में नॉमिनेट हुई थी, लेकिन उन्हें किसी भी अवॉर्ड समारोह में बुलावा नहीं मिला। एक्ट्रेस ने माना कि उस वक्त यह बात उन्हें काफी बुरी लगी थी। हालांकि, अब श्रिया इस पुराने दर्द को पीछे छोड़ चुकी हैं। ‘आवारापन २’ को लेकर मिल रहे जबरदस्त क्रेज से वह बेहद खुश हैं।
