डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: बड़ों के सम्मान एवं आदर सहित आपके मन की एकाग्रता एवं आत्मबल बढ़ेगा, जिस कारण आपका हर कार्य पूर्ण होगा। वृष: बड़ों का सम्मान करें और आप अपनी वाणी में मधुरता लाएं। धीरे-धीरे हर कार्य बनने लगेंगे। मिथुन: आप अपने सामाजिक कार्य से नई पहचान स्थापित करेंगे। इससे आपका सामाजिक एवं आर्थिक दायरा भी बढ़ेगा। कर्क: तनाव के कारण आपका मन तनावयुक्त रहेगा। ऐसे समय में संकटमोचन हनुमान जी की आराधना आपके लिए लाभदायक होगी। सिंह: यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी निभाएं, नहीं तो अधिकारियों की डांट भी खानी पड़ सकती है। कन्या: कहीं दूर जाने का भी अवसर प्राप्त होगा। इस यात्रा को टालना ठीक नहीं। यात्रा लाभदायक होगी। तुला: बुद्धिमानीपूर्वक कार्ययोजना पूर्ण करें। पड़ोसी आपके परिवार से किसी व्यक्ति की निंदा करके आपसी फूट डालने का प्रयास करेंगे। वृश्चिक: जीवनसाथी के साथ चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है। दोनों के प्रेम में वृद्धि होगी। धनु: मन की अशांति को दूर करने के लिए शिवजी को जल चढ़ाएं तथा आत्मबल को बढ़ाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। मकर: आप अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए मेहनत खूब करेंगे, लेकिन देवताओं पर विश्वास ही आपके कार्य को पूर्ण करेगा। कुंभ: धीरे-धीरे मानसिक शांति मिलेगी और आपकी छवि भी विकसित होगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। मीन: आप किसी धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। सावधानी से यात्रा करें, नहीं तो आर्थिक नुकसान की संभावना है।
