मुख्यपृष्ठखबरेंविजयादशमी पर रामलीला उत्सव समिति का पूजन कार्यक्रम संपन्न

विजयादशमी पर रामलीला उत्सव समिति का पूजन कार्यक्रम संपन्न

सामना संवाददाता / मुंबई

विजयादशमी के पावन अवसर पर रामलीला उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य रामलीला मैदान में मंच पूजन हेतु एकत्रित हुए। इस दौरान मंडल के कार्यध्यक्ष रमेश शुक्ला के हाथों मंच पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राकेश पांडे के नेतृत्व में सभी उपस्थित मान्यवारों ने विजयादशमी की बधाई दी तथा रामलीला को लेकर अपना उत्साह प्रदर्शित किया।

अन्य समाचार