मुख्यपृष्ठनए समाचारस्तनाचा कर्करोग।तुमचे प्रश्न आमची उत्तरे... मराठी पुस्तक का विमोचन

स्तनाचा कर्करोग।तुमचे प्रश्न आमची उत्तरे… मराठी पुस्तक का विमोचन

रवींद्र मिश्रा / मुंबई।

महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर तथा उसकी रोक थाम पर आधारित मराठी एवं उर्दू में लिखी पुस्तक का विमोचन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री पृथ्वीराज चौहान के हाथों किया गया। नरीमन प्वाइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में टाटा मेमोरियल अस्पताल के पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित डॉ सुरेश अडवानी, लोकसत्ता के संपादक गिरीश कुबेर, पूर्व राज्यसभा सदस्य कुमार केतकर, कोंकण रत्न बशीर हजवानी आमंत्रित किए गए थे। ब्रेस्ट कैंसर पर आधारित मराठी उर्दू किताब (सवाल तुम्हारा जवाब हमारा )को डाक्टर बशीर फोपलुनकर तथा शकूर तिसेकर ने लिखा है।इस अवसर पर सैफी अस्पताल के डाक्टर कामरान खान,कामा अस्पताल के डाक्टर तुषार पालवे, जे जे अस्पताल के डाक्टर संजय सुराशे, पूर्व राज्यसभा सदस्य हुसैन दलवई,कोंकण मर्केंटाइल बैंक के आसिफ जी ददान, लायंस क्लब के डाक्टर आर जी राव, डॉ मुदश्शर, डॉ अजीत जैन, तथा लायंस क्लब के पदाधिकारी रामास्वामी,नटवर बंका, शमसेर दलवयी,रफीक दलवयी, विकास सराफ, सुनील शाह, दीपक अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अन्य समाचार