मुख्यपृष्ठखेलपति को ५वां नंबर देकर फंसीं हीली

पति को ५वां नंबर देकर फंसीं हीली

-स्टार्क बोले- ‘कोई चिंता नहीं!’
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान एलिसा हीली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फॉक्स क्रिकेट के इंटरव्यू में उन्हें बिना नाम जाने दिग्गज गेंदबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग करनी थी। पहला नाम आया शेन वॉर्न का और हीली ने झट से उन्हें नंबर-१ बना दिया। फिर आया जसप्रीत बुमराह का नाम। हीली ने बिना ज्यादा सोचे उन्हें तीसरे पायदान पर रख दिया। इसके बाद नाम निकला उनके पति मिचेल स्टार्क का। अब यहां पत्नी की परीक्षा थी या पति की किस्मत-हीली ने स्टार्क को सीधे पांचवें नंबर पर पटक दिया! इसके बाद ग्लेन मैकग्रा को चौथा और पैट कमिंस को दूसरा स्थान मिला। वीडियो खत्म होते-होते हीली को अपनी गलती का एहसास भी हो गया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उधर स्टार्क भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने वीडियो पर कमेंट कर दिया-‘कोई चिंता नहीं।’ यानी पत्नी ने रैंकिंग में पीछे किया, पति ने दिल बड़ा करके मामला वहीं खत्म कर दिया!

अन्य समाचार