सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हैलो चैंप्स स्कूल में देशभक्ति एवं उत्साह से सराबोर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक संदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह में विशिष्ट अतिथि नरसिंह नाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य साक्षी श्रीवास्तव एवं उप-प्रधानाचार्य देवांशी रचिता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समस्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी व संचालन विद्यालय की सांस्कृतिक प्रमुख सोनाली शर्मा के निर्देशन में किया गया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, एकल गीत, मनमोहक नृत्य, समूह नृत्य एवं प्रभावशाली भाषणों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिसर देशभक्ति, उत्साह और “भारत माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा
