-जीत के बीच इशिका घायल
मुकाबला खत्म होने में महज कुछ सेकंड बाकी थे, तभी भारतीय डिफेंडर इशिका चौधरी गेंद रोकने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की हॉकी स्टिक का पिछला हिस्सा तेजी से उनके माथे पर जा लगा। चोट इतनी जोरदार थी कि इशिका के माथे से खून निकलने लगा और वह मैदान पर गिर पड़ीं।
आम्सटेलवीन। भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को ६-१ से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम की इस शानदार जीत से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन मैच के आखिरी पलों में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सबकी चिंता बढ़ा दी। दरअसल, मुकाबला खत्म होने में महज कुछ सेकंड बाकी थे, तभी भारतीय डिफेंडर इशिका चौधरी गेंद रोकने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की हॉकी स्टिक का पिछला हिस्सा तेजी से उनके माथे पर जा लगा। चोट इतनी जोरदार थी कि इशिका के माथे से खून निकलने लगा और वह मैदान पर गिर पड़ीं। मेडिकल टीम तुरंत मैदान में पहुंची और खून रोकने की कोशिश की। बाद में इशिका माथे पर कपड़ा दबाते हुए मैदान से बाहर गईं। टीम की साथी खिलाड़ी भी उन्हें लेकर काफी चिंतित नजर आईं। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में सुनैलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुशीला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल दागे।
