मुख्यपृष्ठनए समाचार‘एक महीने पहले देशद्रोही, अब पार्टी में आने का न्योता!’

‘एक महीने पहले देशद्रोही, अब पार्टी में आने का न्योता!’

-दीपके ने केंद्रीय मंत्री को खूब सुनाया

सामना संवाददाता / मुंबई

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले की ओर से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिए जाने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी तंज का नया दौर शुरू हो गया है। आठवले के प्रस्ताव पर दीपके ने ऐसा पलटवार किया है, जिसने सीधे महायुति-एनडीए की सियासत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में अभिजीत दीपके की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। उन्होंने दीपके को युवा, आक्रामक और आंबेडकरी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता बताते हुए कहा था कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने तथा समाज और रिपब्लिकन पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें आरपीआई (ए) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए। लेकिन आठवले के इस प्रस्ताव पर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए करारा जवाब दिया।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि अरे, लेकिन एक महीने पहले ही तो आपके लिए मैं देशद्रोही था ना? अब आप बदल वैâसे गए? दीपके के इस एक सवाल ने आठवले के पुराने रुख को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

अन्य समाचार